उत्तराखंड गांधी पार्क देहरादून में धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं के बेरोजगार संगठन ने किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पहुंचे युवा,,,

देहरादून- उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो राज्य स्थापना दिवस पर बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास का कूच करने ठानी। शनिवार को गांधी पार्क में धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं ने शपथ ली थी। वहीं, इस मौके पर उन्होंने करो या मरो रैली का एलान भी किया।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सुबह बेरोजगार युवा गांधी पार्क पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा, पिछली भर्ती में सरकार ने आश्वासन दिया था कि आगामी भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाएगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। इससे युवाओं में भारी रोष है।
युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा, पुलिस भर्ती की आयु सीमा नहीं बढ़ाई गई तो वह करो या मरो रैली निकालेंगे। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार के आश्वासन का सम्मान करते हुए उन्होंने आठ नवंबर तक कोई धरना और प्रदर्शन नहीं किया था।
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा, मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। बॉबी ने कहा कि आठ सालों में पहली बार पुलिस भर्ती का अवसर आया है। ऐसे में उन युवाओं का क्या गुनाह है जिन्होंने एक बार भी फॉर्म नहीं भरा।

More Stories
उत्तराखंड पहाड़ों की रानी मसूरी के केम्प्टी फाँल रोड पर लेण्डस्लाइड के चलते लागु हुआ रूट डाइवर्ट प्लान, असुविधा से बचने के लिए करें खबर का अवलोकन,,,
उत्तराखंड पहाड़ों की रानी मसूरी के केम्प्टी फाँल रोड पर लेण्डस्लाइड के चलते लागु हुआ रूट डाइवर्ट प्लान, अeसुविधा से बचने के लिए करें खबर का अवलोकन,,,
उत्तराखंड में सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर सीएस के निर्देश, तीन दिन में ब्योरा न दिया तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार,,,,