March 13, 2026

उत्तराखंड घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने की सख्ती, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चले अभियान मे 14 घरेलु सिलेंडर जब्त,,,

उत्तराखंड घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने की सख्ती, जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चले अभियान मे 14 घरेलु सिलेंडर जब्त,,,

देहरादून। जिला अधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध एवं व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने डोईवाला और विकासनगर क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 14 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला क्षेत्र में 2 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जिन्हें टीम ने मौके से जब्त कर लिया। वहीं विकासनगर क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 12 घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल होते पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से कब्जे में लिया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इनका उपयोग करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग न करें। जिला अधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जाए, ताकि घरेलू गैस की कालाबाजारी और अवैध उपयोग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

 

 

Share