उत्तराखंड चकराता रोड पर होटल में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, होटल स्टाफ ने भाग कर बचाई अपनी जान,,,,,

देहरादून: होटल में आग लगती देख सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। होटलकर्मी भी किसी तरह जान बचानक बाहर भागे।
देहरादून की चकराता रोड पर सोमवार रात नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरे भवन को चपेट में ले लिया। आग लगती देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। होटल में आग लगती देख सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। होटलकर्मी भी किसी तरह जान बचानक बाहर भागे। जहां आग लगी है वहां नीचे नेक्सा का शोरूम है। ऊपर एक सेंटर है। उसके ऊपर बैंक ऑफ महाराष्ट्र है और उसके ऊपर तल पर एक होटल है। आग होटल और उसके नीचे तल में लगी। दमकल की चार गाड़ी आग पट काबू पाने का प्रयास कर रही है। अभी भी होटल में लगी आग बुझ नहीं सकी है।
बताया जा रहा है कि बराबर में शादी है। उसमें पटाखे चल रहे थे। इसके कारण आग लगी है।

More Stories
उत्तराखंड में प्रभारी गायब, नड्डा मौजूद, उत्तराखंड बीजेपी की बैठक ने बढ़ाया प्रदेश मे सियासी तापमान,,,,,
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन रविवार दिनांक 15/02/2026
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,