उत्तराखंड चारधाम की तैयारियो पर सचिव PWD ने दिए निर्देश, यात्रा मार्ग पर 25 अप्रैल तक सड़क से संबंधित सभी कार्य हो पूर्ण,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने वाला है। 30 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। इस बार चार धाम यात्रा को लेकर के अभी से है करीब 15 लाख से ऊपर लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर रखा है।
इस बार चार धाम यात्रा को लेकर के यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा रहने वाली है। चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए संबंधित सभी विभाग लगातार काम कर रहे हैं।
चार धाम यात्रा को लेकर के पीडब्ल्यूडी सचिव पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि चार धाम यात्रा की तैयारी जनवरी से कर रहे हैं और इसके लिए तीन एजेंसियां काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल तक सड़क से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

More Stories
उत्तराखंड, रविदास आश्रम के महंत की बेरहमी से हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने पति-पत्नी और देवर को किया गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड सुप्रीम कोर्ट सुनवाई से पहले टीचर के हथियारों का हुआ भंडाफोड़, बर्खास्त टीचर के घर से दो अवैध तमंचों सहित प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद,,,,
उत्तराखंड़ मे आई इस ईमेल ने मचाई सनसनी, प्रदेश मे दो जिलों की अदालतें हाई अलर्ट पर, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क,,,,,,