उत्तराखंड चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को मिलेगी मोबाइल रियल-टाइम जानकारियां, हर संभव मदद के लिए एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम,,,,,

देहरादून: चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पुलिस विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। डीजीपी दीपम सेठ ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि यात्रियों को मोबाइल पर सभी गतिविधियों का रियल-टाइम अपडेट मिल सकेगा।
साझा की जानकारियां
– गढ़वाल रेंज कार्यालय में स्थापित चारधाम कंट्रोल रूम को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
– यात्रा मार्गों की ट्रैफिक योजना, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाए।
– उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप में रियल-टाइम अपडेट, इमरजेंसी हेल्पलाइन और रूट अपडेट जैसी सेवाएं सक्रिय की जाएं।

More Stories
उत्तराखंड “जन-जन की सरकार – जन-जन के द्वार” अभियान के तहत श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “मुख्य सेवक की चौपाल” मे धामी ने सुनी जन समस्याएं,,,
उत्तराखंड नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह ने जीओ व एसओ के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक मे जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर,,,,
उत्तराखंड में जल्द फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बताया प्रदेश के कई जिलों में बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,