November 12, 2025

उत्तराखंड “जब सबकुछ टूट रहा था, शिव ने थामा हाथ”- हरिद्वार नीलेश्वर मंदिर में हनी सिंह ने भावुक होकर बताया अपना आध्यात्मिक सफर,,,,

उत्तराखंड “जब सबकुछ टूट रहा था, शिव ने थामा हाथ”- हरिद्वार नीलेश्वर मंदिर में हनी सिंह ने भावुक होकर बताया अपना आध्यात्मिक सफर,,,,

हरिद्वार: उत्तराखंड के पावन नगर हरिद्वार में स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर सोमवार को एक विशेष क्षण का साक्षी बना, जब मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखाई दिए। चमक-धमक की दुनिया से दूर, इस दिन उन्होंने पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मंदिर में लंबा समय व्यतीत किया। उनके चेहरे पर एक विशेष शांति और तृप्ति झलक रही थी, मानो जीवन की अशांति से निकलकर आत्मा को अब सच्चा ठौर मिल गया हो।

हनी सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके जीवन के सबसे कठिन दौर में, जब करियर और निजी जीवन दोनों ही टूटने की कगार पर थे, तब नीलेश्वर महादेव ही वो शक्ति बने जिन्होंने उन्हें उबारा। उन्होंने स्वीकार किया कि नशे की गिरफ्त से बाहर निकलने और दोबारा जीवन को सहेजने में इस मंदिर और भगवान शिव की कृपा ने अहम भूमिका निभाई। यह मंदिर उनके लिए केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आत्मिक पुनर्जन्म का प्रतीक बन चुका है।

पूजन के दौरान हनी सिंह के साथ आचार्य वेदमूर्ति भी उपस्थित थे, जिन्होंने बताया कि हनी सिंह की नीलेश्वर महादेव में गहरी आस्था है। जब भी उन्हें अपने व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ा भी समय मिलता है, वे हरिद्वार आकर इस मंदिर में ध्यान लगाते हैं और अपने आराध्य भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर के महंत से भी उनकी लंबी आध्यात्मिक चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने जीवन के सार, आत्मिक शांति और नश्वरता के बारे में संवाद किया।

इस पूरे दर्शन और पूजन से यह साफ झलकता है कि आज भी जब इंसान तमाम भौतिक सुखों और प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंच जाता है, तब भी आत्मा की सच्ची तृप्ति ईश्वर की शरण में ही मिलती है। हनी सिंह का यह आध्यात्मिक पक्ष उनके प्रशंसकों के लिए न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि ईश्वर की भक्ति से जीवन के सबसे गहरे अंधेरे को भी रोशन किया जा सकता है– गौरव चक्रपाणी

You may have missed

Share