February 22, 2026

उत्तराखंड डोईवाला विधयाक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,,,,

उत्तराखंड डोईवाला विधयाक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,,,,

 

 

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी डोईवाला में विधायक  प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यास एवं आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों की अमूल्य धरोहर है, जो मानव जीवन को सदाचार, सेवा और कर्तव्यबोध की प्रेरणा प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय परंपरा और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है।
उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनमानस को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

You may have missed

Share