उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, पहले दिन कुल पदों पर जमा हुए 125 नामांकन,,,,
देहरादून: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 02 जुलाई से शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और सदस्य जिला पंचायत के कुल 4050 पदों के लिए 2385 नामांकन पत्रों का विक्रय और 125 नामांकन पत्र जमा भी किए गए है।
विकासखंड रायपुर में 135, डोईवाला में 443, सहसपुर में 379, विकासनगर में 596, कालसी में 401 तथा चकराता में 431 सहित कुल 2385 नामांकन पत्रों का विक्रय हुआ। जबकि सभी 06 विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 42, प्रधान ग्राम पंचायत के 59, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 22 और सदस्य जिला पंचायत के लिए 02 सहित कुल 125 नामांकन पत्र जमा भी किए गए। जिले में सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 3395, प्रधान ग्राम पंचायत के 409, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 220 और सदस्य जिला पंचायत 26 सहित कुल 4050 पदों पर निर्वाचन होना है।


More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,