उत्तराखंड देहरादून में फिर हुई सनसनीखेज वारदात, जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, कातिल फरार,,,,

देहरादून: राजधानी देहरादून में अपराध की एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिल्वर सिटी मॉल के पास सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा पर तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल विक्रम शर्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लेन-देन या अन्य आपराधिक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विशेष टीमें गठित कर उनकी तलाश की जा रही है।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।

More Stories
उत्तराखंड ऋषिकेश, चंद्रेश्वर नगर में हुए अवैध निर्माण पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, अब जाम से मिलेगी राहत,,,,
उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा मे हुआ बड़ा फेरबदल, रुद्रप्रयाग डीएम सहित 12 अधिकारियों के पदभार मे किया बदलाव,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को दी बड़ी सौगात, धामी ने राज्य आंदोलनकारीयों कि पेंशन राशि में किया वृद्धि का ऐलान,,,,