उत्तराखंड धराली के हारदूधु मेले में गए कई लोग लापता, संपर्क कटा, हर्षिल आवागमन के दोनों मार्ग बंद,,,,

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी धराली में आई आपदा में कई लोग लापता हैं। अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। धराली गांव में आई आपदा में लापता लोगों की संख्या को लेकर अभी स्थिति स्पष्टता नहीं है। भटवाड़ी व मुखबा गांव के स्थानीय लोगों की मानें तो धराली गांव में हारदूधु मेले में कई लोग गए थे, लेकिन इनसे संपर्क नहीं हो रहा है।
आपदा के दूसरे दिन भी बचाव व राहत कार्य चला। इसमें दो शव ही बरामद हुए। इन्हें मिलाकर मृतकों की संख्या छह हो गई है, लेकिन लापता लोगों की संख्या 15 होने की सूचना है। मौसम साफ होने के बाद बचाव कार्य में तेजी आने पर लापता लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी
स्थानीय लोगों के मुताबिक धराली गांव में हारदूधु मेले में मुखवा, भटवाड़ी समेत आसपास के गांव के लोग गए थे। इनसे संपर्क नहीं हो रहा है। आपदा के कारण धराली गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ ही कनेक्टिविटी नहीं है। जिस वजह से संपर्क करने में दिक्कतें आ रही है।
मुखबा गांव के सुनील सेमवाल बताते हैं कि धराली में मची तबाही के बाद से संपर्क कटा हुआ है। हर्षिल की तरफ भी दोनों तरफ से मार्ग बाधित है। उधर, भटवाड़ी के प्रमोद नौटियाल ने बताया कि नेताला में सड़क बंद होने की वजह से स्थानीय प्रशासन को वहीं से वापस लौटना पड़ा।

More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,