उत्तराखंड नैनीताल मे 4 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कैंची धाम पहुंचकर करेंगी बाबा नीब करौरी के दर्शन,,,,

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नैनीताल दौरे के दौरान कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन करने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राष्ट्रपति 3 नवंबर को पहुंचेंगी और 4 नवंबर को कैंची धाम जाएंगी, साथ ही कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी। कैंची धाम की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जहाँ कई हस्तियां दर्शन के लिए आ रही हैं।
देश विदेश तक फैले बाबा नीब करौरी महाराज के अनुयायियों में जल्द एक और नाम जुड़ेगा। नैनीताल दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कैंची धाम पहुंच बाबा के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां चाक चौबंद कर ली है। राष्ट्रपति को चार नवंबर को कैंची धाम जाना प्रस्तावित है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन नवंबर से चार नवंबर तक दो दिवसीय जनपद प्रवास और भ्रमण पर पहुंच रही हैं। तीन नवंबर को अपराह्न 3:05 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर अपराहन 4:10 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगी।शाम 4:20 बजे आर्मी हैलीपैड, हल्द्वानी से कार से राज भवन, नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगी।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगी। राजभवन में रात्रि प्रवास कर राष्ट्रपति चार नवंबर को सुबह 8:50 बजे राजभवन, नैनीताल के मुख्य द्वार का शिलान्यास समारोह में प्रतिभाग करने के पश्चात नीम करोरी बाबा आश्रम, कैंची धाम के लिए प्रस्थान करेंगी।
सुबह 10:05 से 10:35 तक नीम करोरी बाबा आश्रम के दर्शन करने के पश्चात नैनीताल को प्रस्थान करेंगी। पूर्वाह्न 11:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल पहुंचेंगी। राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11:25 से 12:15 बजे तक विवि के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगी। राष्ट्रपति कार्यक्रम को सबोधित करने के पश्चात दोपहर 12:15 बजे कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से प्रस्थान कर 12:25 बजे राजभवन, नैनीताल पहुंचेंगी। अपराह्न 2:30 बजे राज भवन, नैनीताल से प्रस्थान कर अपराहन 3:50 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पंहुचेंगी। जहां से अपराह्न 4:00 बजे बरेली हवाई अड्डा को प्रस्थान करेंगी।
बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम की ख्याति प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्रिकेटर विराट कोहली व उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के धाम पहुंचने के बाद देश की नामचीन हस्तियां भी धाम पहुंचने लगी है। ऐसे में नैनीताल दौरे पर आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी कैंची धाम पहुंच बाबा की महिमा को जान सकेंगी।
राष्ट्रपति को चार नवंबर को कैंची धाम का दौरा प्रस्तावित है। जिसको लेकर प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां चाक चौबंद करनी शुरु कर दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति कैंची धाम पहुंच बाबा के दर्शन करेंगी। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से इसको लेकर कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड सहकारिता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता प्रदेश, रुद्रप्रयाग में सहकारिता मेला-2025 का सफल समापन, डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधन,,
उत्तराखंड ओएफबी कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील, सेवा निवृत्ति तक सरकारी कर्मचारी बने रहने के पक्ष में दें विकल्प पत्र,,,
उत्तराखंड आगामी कुंभ में हरिद्वार को मिलेगी रिंग रोड की सौगात, स्नान पर्वों पर अनियंत्रित जाम से श्रद्धालुओं को मिलेगी निजाद,,,,,