उत्तराखंड पुलिस ने किया मुंडलाना गोलीकांड का खुलासा, दहशत फैलाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार,,,

हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने मुंडलाना गोलीकांड का सफल खुलासा करते हुए आमजन में भय का माहौल पैदा करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति-पत्नी सहित जेठ शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी सतीश कुमार, निवासी ग्राम मुंडलाना द्वारा कोतवाली मंगलौर में तहरीर दी गई थी कि पुरानी आपसी रंजिश के चलते तीन व्यक्तियों ने गाली-गलौच करते हुए उसके घर के ऊपर फायरिंग की और परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से ग्राम मुंडलाना और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी लूटपाट के मामलों में जेल जा चुके हैं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों की सक्रियता के चलते दिनांक 06 जनवरी 2026 को मुकदमे से संबंधित दो अभियुक्त और एक आरोपिता को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नियमानुसार धाराओं की वृद्धि की गई है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार आरोपी 
हर्ष उर्फ बिगड़ा पुत्र बबलू
विशाल पुत्र बबलू
निवासी मेघा शकरपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर (उ.प्र.), हाल निवासी राजदीप कॉलोनी, सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर
महिला अभियुक्ता, पत्नी हर्ष उर्फ बिगड़ा, निवासी उपरोक्त
बरामदगी 
तीनों आरोपियों से 01-01 अवैध तमंचा व 01-01 जिंदा कारतूस
घटना में प्रयुक्त 01 बुलट मोटरसाइकिल
पुलिस टीम 
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली, उप निरीक्षक राकेश डिमरी, उप निरीक्षक वीरपाल सिंह, उप निरीक्षक नीलम, हेड कांस्टेबल माजिद खान, कांस्टेबल सुधीर एवं कांस्टेबल अरविन्द शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड, हरिद्वार “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” में समाज के प्रेरक व्यक्तित्व हुए सम्मानित, सामाजिक चेतना का संदेश,,,,,
उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट पर विधायक उमेश शर्मा ने जताया अफसोस, संबंधित सभी पक्षों से माफी मांगी,,,,,
उत्तराखंड की राजधानी के सिल्वर सिटी मॉल मर्डर केस मे UPI पेमेंट से खुला बड़ा राज, साजिश की परतें हुई बेनकाब,,,,,