उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के विरोध में विभाग ने आज और कल दो दिवसीय का किया कार्य बहिष्कार,,,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन जनपद हरिद्वार ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में 21 फरवरी 2026 को घटित घटना के विरोध में कड़ा कदम उठाते हुए 23 एवं 24 फरवरी 2026 को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

जिलाध्यक्ष श्री विपिन कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 21 फरवरी को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारा अपने समर्थकों के साथ प्राथमिक शिक्षा निदेशक श्री अजय नौडियाल एवं मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौच एवं मारपीट की घटना को लेकर संगठन में भारी रोष है। इसी क्रम में प्रांतीय एवं गढ़वाल मंडलीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है।

संगठन ने स्पष्ट किया है कि 23 और 24 फरवरी को समस्त मिनिस्ट्रियल कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर अनिवार्य रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल कार्य बहिष्कार से पृथक रखा गया है। वहीं, बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।

जिलाध्यक्ष श्री विपिन कुमार ने सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की है कि वे संगठन के इस आंदोलन को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें और अनुशासन बनाए रखें।
इस निर्णय की प्रति प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडलीय अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा जनपद हरिद्वार के समस्त पदाधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
पदाधिकारी 
अध्यक्ष – श्री विपिन कुमार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री दीपक कुमार त्यागी
उपाध्यक्ष – श्री अखिलेश कुमार
जिला मंत्री – श्री मुकुल चौहान
संगठन मंत्री – श्रीमती रीना सैनी
संयुक्त मंत्री – श्री महेश कुमार
सांस्कृतिक मंत्री – श्री अविरल डोभाल
प्रचार मंत्री – श्री मोनू कुमार
कोषाध्यक्ष – श्री शोभित भारद्वाज
लेखा परीक्षक – श्री रयांश शर्मा
संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ रूप से जारी रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड, हरिद्वार “प्रेरणा 1.0 – श्रेष्ठ रत्न सम्मान समारोह” में समाज के प्रेरक व्यक्तित्व हुए सम्मानित, सामाजिक चेतना का संदेश,,,,,
उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट पर विधायक उमेश शर्मा ने जताया अफसोस, संबंधित सभी पक्षों से माफी मांगी,,,,,
उत्तराखंड की राजधानी के सिल्वर सिटी मॉल मर्डर केस मे UPI पेमेंट से खुला बड़ा राज, साजिश की परतें हुई बेनकाब,,,,,