उत्तराखंड प्री-मानसून की बारिश से मई में दूसरी बार लुढ़का पारा, 6 डिग्री नीचे गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से मिली राहत,,,,
देहरादून: दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, इससे पहले बीती 25 मई को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने मई में गर्मी से राहत दिलाई है। कुछ एक दिनों को छोड़ दें तो राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा है। जबकि, दूसरी बार दून के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कमी के साथ 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, इससे पहले बीती 25 मई को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर करीब 12 बजे तक जारी रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में इस बार इजाफा हुआ है।
यही वजह रही कि तापमान सामान्य के आसपास रहा। जबकि, कई बार सामान्य से नीचे रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा। इसके अलावा मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं।
शनिवार के मौसम की बात करें तो दून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है।
More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र महिला विंग ने धूमधाम से मनाया अपना 9वां वार्षिक स्थापना दिवस,,,,,
उत्तराखंड पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में छुट्टी पुलिस टीम,,,
उत्तराखंड हरिद्वार श्री रामलीला समिति (रजि.) मौ. लक्कड़हारान ज्वालापुर मे हुआ श्री राम जन्म, विश्वामित्र यज्ञ भंग और श्री राम याचना लीला का भावपूर्ण मंचन,,,