उत्तराखंड बड़ी खबर उत्तराखंड के गंगोत्री हिमालय समूह में स्थित पर्वत श्रृंखला चौखंभा-3 पर 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंसा पर्वतारोही दल,,,,

देहरादून- अमेरिका और ब्रिटेन के पर्वाताराहियों के चौखंभा-3 पर्वत चोटी पर फंसे होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पर्वतारोही 6,995 मीटर ऊंचे चौखंभा-3 पर अमेरिका और ब्रिटेन के दो पर्वतारोहियों समेत विदेशी पर्वतारोहियों का एक दल आज फंस गया। भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF) को राजन शर्मा मेसर्स एंड मैसिफ गुड गांव टूर ऑपरेटर के जरिए इसकी जानकारी मिली है।
जानकारी के अनुसार पर्वतारोहण दल के जन संपर्क अधिकारी ने IMF को सूचना दी है कि अमेरिकी पर्वतारोही मिशेल थेरेसा और ब्रिटिश पर्वतारोही फे जेन मैनर्स चौखंभा-3 पीक के 6015 मीटर पर फंसे हुए हैं। पर्वतारोहियों ने आधार शिविर में सूचना देकर हेली रेस्क्यू की मदद मांग की है।
पर्वतारोहियों ने बताया कि उनका भोजन और पानी समाप्त हो गया है। 11 सितंबर से 18 अक्टूबर 2024 तक चलने वाले इस अभियान में फिलहाल पर्वतारोही सुरक्षित हैं। बद्रीनाथ धाम से इन पर्वतारोहियों को बचाने के लिए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
IMF ने जिला प्रशासन को लिखे पत्र में हेली रेस्क्यू का खर्च वहन करने की बात कही है। फिलहाल चौखंभा क्षेत्र में मौसम सामान्य है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन करने में आसानी होगी।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड देहरादून में सब रजिस्ट्रार सस्पेंड, करोड़ों की स्टांप चोरी और फर्जी कर्मचारी से काम कराने पर शासन ने लिया बड़ा एक्शन,,,,,
उत्तराखंड गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटरों की हुई पहचान, हरिद्वार के होटल की फुटेज वायरल, कई दिन से रेकी कर रहे थे शूटर,,,,,