February 14, 2026

उत्तराखंड बडी खबर शादी से लोटती बारातियों की जीप खाई में गिरी, तीन की मौत 10 घायल मची अफरा तफरी,,,,

उत्तराखंड बडी खबर शादी से लोटती बारातियों की जीप खाई में गिरी, तीन की मौत 10 घायल मची अफरा तफरी,,,,

कोटद्वार- लैंसडौन तहसील क्षेत्र में बरातियों से भरी जीप 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार गुनियाल गांव निवासी रोहित गुसाईं की शुक्रवार को शादी थी। बसड़ा गांव से शाम को दुल्हन लेकर बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान बरातियों से भरा वाहन सिसल्डी-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के पास खाई में जा गिरा। सूचना पर लैंसडौन की एसडीएम शालिनी मौर्य, पुलिस व SDRF की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घायलों को लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचा कर बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया।

हादसे में तीन बरातियों मुकेश सिंह (35) निवासी गुनियाल, दुल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35), धीरज सिंह (65) निवासी गुनियाल गांव की मौत हो गई। जबकि, 10 लोग घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। वाहन में सवार दो  बच्चे भी थे, जो सुरक्षित हैं।

You may have missed

Share