February 14, 2026

उत्तराखंड बदरीनाथ हाईवे पर 14 अप्रैल तक हल्के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, भारी वाहनों पर रहेगे यह नियम लागू,,,,,

उत्तराखंड बदरीनाथ हाईवे पर 14 अप्रैल तक हल्के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित, भारी वाहनों पर रहेगे यह नियम लागू,,,,,

देहरादून: बदरीनाथ हाईवे पर कुछ दिन आवाजाही मुश्किल रहेगी। यहां नंदप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र का मलबा हटाया जाना है।

बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में मलबा निस्तारण कार्य के कारण 14 अप्रैल तक हल्के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण-चमोली मोटर मार्ग से होगी।

प्रभारी जिलाधिकारी आरके पांडेय ने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा के आवागमन को सुगम और सुरक्षित किए जाने को लेकर नंदप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र का मलबा हटाया जाना है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही कोठियालसैंणा मोटर मार्ग से करवाई जाएगी।

वहीं भारी वाहनों के लिए सुबह पांच से आठ बजे तक, दोपहर में एक से दो बजे तथा शाम छह बजे से रात नौ बजे तक हाईवे पर आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।

You may have missed

Share