उत्तराखंड बदरीनाथ हाईवे पर यहा डेंजर जोन वाली जगहों पर वैकल्पिक मार्ग बनाने की भारत सरकार ने दी मंजूरी,,,,
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान कई ऐसे लैंडस्लाइड जोन हैं जहां पिछले कई सालों से ऐसी आपदा आती है जिसमें जान और माल दोनों का नुकसान होता है।
इन सब में सबसे ज्यादा घातक डेंजर जोन बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन है जहां पिछले 60 सालों में कई लोगों ने अपनी जान गवा है जबकि इस लैंडस्लाइड जॉन पर आज तक कोई भी ट्रीटमेंट कारगर साबित नहीं हुआ है।
जिसके चलते प्रशासन ने सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन से पहले एक पुल बनाने का भी काम शुरू किया था जो किसी तकनीकी वजह से बंद करना पड़ा था जहां अब इस डेंजर जोन से पहले बाईपास का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।
जिससे बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी….. विभागीय सचिव भारत सरकार के अध्यक्षता में हुई बैठक में उत्तराखंड के पीडब्ल्यूडी विभागीय सचिव के साथ हुई चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है।

More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,