उत्तराखंड बागेश्वर के ग्राम सिमोटी में बादल फटने से हुई भारी जनहानि, राहत व बचाव कार्य में जुटी SDRF,,,,

बागेश्वर: आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को DCR बागेश्वर से सूचना प्राप्त हुई कि कन्याली कोट पोसारी/ग्राम सिमोटी क्षेत्र में बादल फटने की घटना घटित हुई है। इस आपदा में तीन मकान बहने के साथ ही कुछ व्यक्तियों के लापता होने की जानकारी प्राप्त हुई।

उक्त सूचना पर SI संतोष परिहार के हमराह SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सुरक्षित निकाल लिया गया था। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिस दौरान 02 शव बरामद किए गए हैं। 03 व्यक्तियों के लापता होने पर SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, NDRF इत्यादि के साथ सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड कैग की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, नमामि गंगे योजना के क्रियान्वयन में पाई गई कई खामियां,,,,,
उत्तराखंड में जल्द होंगी जनगणना 2027, मकान एवं गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण प्रारम्भ,,,,,
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 से पहले BKTC का बड़ा फैसला, बदरीनाथ-केदारनाथ समेत इन 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर लगी रोक,,,,