उत्तराखंड भापकुंड के पास सड़क पर अचानक गिरा पूरा ‘पहाड़’, चीन सीमा वाला मलारी हाईवे 10 मीटर तक ध्वस्त,वाहनों की आवाजाही बंद,,,,

देहरादून: भापकुंड के समीप अचानक पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते करीब 10 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क बंद होने से सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही रुक गई है।
मलारी हाईवे पर भापकुंड के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण यहां 10 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। यह सड़क चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ती है। हाईवे बंद होने से सेना के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही ठप हो गई है।
सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे भापकुंड के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण करीब 10 मीटर हाईवे ध्वस्त हो गया। ऐसे में जहां सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही रुक गई है वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण नीती घाटी में प्रचार के लिए पहुंचे लोगों के वाहन भी सड़क के दूसरी तरफ फंस गए हैं।
यदि बारिश का सिलसिला नहीं थमा तो यहां हाईवे को जल्द सुचारु करना सीमा सड़क संगठन के लिए चुनौती बना रहेगा। वहीं ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि सीमा सड़क संगठन के साथ कार्यदायी संस्था को हाईवे सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द हाईवे को खोल दिया जाएगा।

More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,