उत्तराखंड भारी बारिश से हनुमान चटृी के पास पुल के नीचे सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त,भारी वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक,,,,,

जोशीमठ: पुल की सुरक्षा दीवार ढहने से नौ टन से ऊपर के भारी वाहनो को इस पुल से आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
भारी बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चटृी के पास बने पुल के नीचे सुरक्षा दीवार बह गई। जिसके चलते भारी वाहनो को खतरा देखते हुये नौ टन से ऊपर भार वाले वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है।
जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि नौ टन से ऊपर के भारी वाहनो को इस पुल से आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, केवल हल्के वाहनों की आवाजाही पुल से हो रही है। उन्होने बताया कि सर्वे करने के बाद सोमवार से सुरक्षा दीवार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,