उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने धामी से की शिष्टाचार भेंट,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की |मुख्यमंत्री तथा आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के मध्य उत्तराखंड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने तथा स्केटिंग खेल व प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों व रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई | मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी खेलों के साथ ही स्केटिंग को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है | उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया |

More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,