उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने किया दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को सरकारी सेवा प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किए जाने के फलस्वरूप शहीद जगेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती किरन को समूह ग के पद पर जिलाधिकारी कार्यालय, टिहरी में और शहीद आदर्श नेगी के भाई श्री अभिषेक नेगी को समूह ग के पद पर अधीक्षण अभियन्ता, आठवां वृत्त, लोक निर्माण विभाग।
नई टिहरी के कार्यालय में सेवायोजित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा भारतीय सेना व अर्द्धसैनिक बलों के उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्याधीन सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर सेवायोजित करने के लिए नियमावली निर्धारित है।
इस नियमावली के तहत टिहरी गढवाल जिले में शहीद सैनिकों के उक्त दो आश्रितों को सेवायोजित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड विधायक किशोर उपाध्याय ने किया धामी सरकार से आग्रह, सरकार खरीदे राजपरिवार की पैतृक संपत्ति,,,,
उत्तराखंड विधायक किशोर उपाध्याय ने किया धामी सरकार से आग्रह, सरकार खरीदे राजपरिवार की पैतृक संपत्ति,,,,
उत्तराखंड, इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले- नीरू गर्ग ITBP, मुख्तार मोहसिन NCRB और अरुण मोहन जोशी को मिली BSF में तैनाती,,,,