उत्तराखंड में पांचवे दिन एक लाख करोड़ से ज्यादा के बजट पारित करने के उपरांत सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित,,,,

देहरादून: गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र पांचवे दिन देर रात 12:30 बजे तक चला। इस दौरान धामी सरकार ने एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पारित किया। इसके बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
सीएम धामी ने सोमवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 111703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बजट के आकार में 10.41 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।
बजट में सरकार ने आत्मनिर्भर व विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए ज्ञान व संतुलन का मंत्र दिया। यह पहला मौका है जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश किया था।
सरकार को नए वित्तीय वर्ष में 111703.21 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। इसमें 67525.77 करोड़ राजस्व प्राप्तियों व 42617.35 करोड़ पूंजीगत प्राप्तियों का योगदान शामिल होगा। कर मुक्त बजट में राजस्व घाटे का अनुमान नहीं है। वहीं, 12579.70 करोड़ राजकोषीय घाटा होने का अनुमान लगाया गया।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला, धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश,,,,,
उत्तराखंड राजधानी में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 17 गैस एजेंसियों व 45 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में दो गिरफ्तार,,,
उत्तराखंड के मसूरी में सजा भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शाही मंडप, आज वंशिका संग सात फेरे लेंगे कुलदीप,,,,,