
किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। तभी दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया।
इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए। नाबालिग किसी तरह घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले अशीष (23) और हिमांशु (24) ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी।
SO मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

More Stories
उत्तराखंड शिवरात्रि पर तय हुई श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बाबा बर्फानी के दरबार,,,,,
उत्तराखंड में यहाँ अग्निवीर पास बेरोजगार युवक निकला बैटरी चोर, हल्द्वानी में ट्रकों और गाड़ियों की बैटरी चुराने वाला गैंग गिरफ्तार,,,,,,
उत्तराखंड में माल रोड मसूरी पर 54 गोल्फ कार्ट की तैयारी, हर 2 रिक्शे वालों के हवाले किया जायेगा 1 गोल्फ कार्ट,,,,,