उत्तराखंड में बर्फबारी से फंसी बरात ने 21 KM पैदल चलकर दूल्हा-दुल्हन पहुंचे अपने गांव,,,,
देहरादून: गैरसैंण में साल की पहली बर्फबारी के बीच एक अनोखी शादी हुई। वसंत पंचमी पर सूरज बिष्ट की बरात परवाड़ी पहुंची, जहां जयमाला के दौरा। गैरसैंण में साल की पहली बर्फबारी में फंसी बरात।
गैरसैंण में साल की पहली बर्फबारी हुई, जिसका स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया, वहीं बर्फबारी होने से बरात में जा रहे बरातियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
वसंत पंचमी पर गैरसैंण के सलियाणा गांव के सरपंच जीत सिंह बिष्ट के बेटे सूरज बिष्ट की बरात परवाड़ी के लिए निकली।
सभी बराती नाचते गाते परवाड़ी गांव पहुंचे जहां पर दुल्हन आरती के पिता पूर्व प्रधान योगेंद्र सिंह ने बरातियों का स्वागत किया। लेकिन जयमाला के बीच में बर्फबारी शुरू हो गई।
बर्फबारी इतनी तेज थी की पूरी बरात और बरात में गई सभी गाड़ियां परवाड़ी गांव में ही फंस गई।
जिसके चलते विदाई के बाद पूरी बरात और दूल्हा-दुल्हन पैदल ही 21 किलोमीटर दूर अपने गांव सलियाणा की ओर निकल पड़े।
अभी बारात परवाड़ी से भराड़ीसैंण होते हुए सिर्फ दीवाली खाल तक ही पहुंची है 12 बजे तक बरात सलियाणा गांव में पहुंचने की उम्मीद है।


More Stories
उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मै बारात से लौट रहे पति पत्नी की गाड़ी खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर,,,,
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया दो दिवसीय कार्यबहिष्कार, 23-24 फरवरी को प्रदेश मे होगा आंदोलन,,,
उत्तराखंड शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी विधायक उमेश शर्मा “काऊ” से होगा जवाब तलब- BJP (उत्तराखंड)