उत्तराखंड में मेडिकल PG की बढ़ीं 58 सीटें, एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ, ऐसे होंगी प्रक्रिया,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कल से एडमिशन की दौड़ शुरू होगी। पंजीकरण के साथ फीस भुगतान की प्रक्रिया छह से 11 नवंबर तक होगी। मेरिट लिस्ट 10 नवंबर को जारी होगी।
उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इस बार मेडिकल पीजी की 58 सीटें बढ़ गई हैं। युवा डॉक्टरों को अब विशेषज्ञता की पढ़ाई के ज्यादा मौके मिलेंगे। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में 263 सीटें हो गई हैं। अल्मोड़ा में 35 सीटों के साथ शुरुआत हो रही है, जिनमें ऑल इंडिया एवं स्टेट कोटे की सीटें शामिल हैं।
एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से छह नवंबर से स्टेट कोटे की सीटों की काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने कहा कि अभ्यर्थी www.hnbumu.ac.in पर नजर बनाए रखें। पंजीकरण का शुल्क 6500 रुपये है।
पंजीकरण के साथ फीस भुगतान की प्रक्रिया छह से 11 नवंबर तक होगी। मेरिट लिस्ट 10 नवंबर को जारी होगी। च्वाइस फिलिंग 10 से 12 नवंबर तक होगा। डाटा प्रोसेसिंग 13 से 14 नवंबर तक होगा। रिजल्ट 15 को आएगा। दाखिले की अंतिम तिथि 20 नवंबर रहेगी।
सीटों की स्थिति 
राज्य कोटा के तहत हल्द्वानी मेडिकल काॅलेज में 40 सीट, दून मेडिकल काॅलेज में 33, श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में 24, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 17 सीटे हैं। राज्य और मैनेजमेंट कोटा के तहत एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में 162 एवं हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में 127 सीटें हैं।

More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,