उत्तराखंड में यहाँ कोर्ट परिसर में हाथी ने मचाया उत्पात, गेट मे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भाग कर बचाई अपनी जान,,,,,,

हरिद्वार: हरिद्वार में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों पहुंचना लगातार जारी है। रोशनाबाद के कोर्ट परिसर में भी देर रात जंगली हाथी पहुंच गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। वहीं, हाथी परिसर में लगे लोहे के गेट को तोड़ने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने हाथी की दस्तक को मोबाइल में कैद किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
जमालपुर कलां में घुसे हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात
जमालपुर कलां में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड में शामिल आठ हाथियों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, हाथियों ने धान और गन्ने की फसलें भी रौंद दी। घंटों की मशक्कत के बाद वन प्रभाग ने हाथियों को खदेड़ा।

More Stories
उत्तराखंड धर्मनागरी हरिद्वार के विष्णु घाट पर आधी रात को मचाया आग ने तांडव, सिलेंडर मे हुए धमाके से आसपास के लोगों में हुई दहशत,,,,
उत्तराखंड देहरादून में दून रेलवे स्टेशन पर नंदा देवी एक्सप्रेस के चार पहिये पटरी से उतरे, मोके पर मची अफरा तफरी,,,,
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत की सितारे दिन बुधवार दिनांक 25/02/2026