उत्तराखंड में यहाँ गंगा घाट के निकट मांस पकाने और बेचने की शिकायत पर हुआ हंगामा, पुलिस न खोखा मलिक का किया चालान,,,,,,

हरिद्वार- उत्तरी हरिद्वार में एक खोखे के अंदर मांस पकाने के मामले में तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए एक सिक्योरिटी गार्ड को भी डंडों से पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद गंगा घाट के सामने एक खोखे में मांस बनाने की जानकारी किसी ने तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को दी। इसके बाद तीर्थ पुरोहित एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मांस मिलने पर खोखा स्वामी की पिटाई शुरू कर दी।
बीच बचाव करने पहुंचे बिजली घर के सिक्योरिटी गार्ड को भी पीट दिया। उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमला होने पर सिक्योरिटी गार्ड भाग निकला। इसके बाद लोगों ने खोखा स्वामी को पीटा। खोखे में तोड़फोड़ कर दी गई।
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खोखा स्वामी नॉनवेज खा रहा था। नॉनवेज वहां बनाया गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस एक्ट में खोखा स्वामी का चालान किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड देहरादून में सब रजिस्ट्रार सस्पेंड, करोड़ों की स्टांप चोरी और फर्जी कर्मचारी से काम कराने पर शासन ने लिया बड़ा एक्शन,,,,,
उत्तराखंड गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटरों की हुई पहचान, हरिद्वार के होटल की फुटेज वायरल, कई दिन से रेकी कर रहे थे शूटर,,,,,