उत्तराखंड में राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी,,,,

देहरादून: मौसम विभाग की ओर से अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार बताए गए हैं। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
प्रदेश के कई जिलों में आज (शनिवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है।
इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 11 मई तक प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहेगा। खास तौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि, 12 मई से प्रदेशभर के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

More Stories
उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर एमडीडीए ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने विकासनगर में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,,,,,
उत्तराखंड राज्य में कुल स्थापित सौर क्षमता ने लगभग 1027.87 मेगावाट का आंकड़ा पार,स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा मे राज्य ने हासिल किया नया आयाम,,,,