उत्तराखंड में वक्फ की संपत्तियों का होगा सर्वे, प्रदेश के इन चार जिलों में मिलीं वक्फ की संपत्ति,,,,,

देहरादून: शासन राज्य में वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराने और मैपिंग कराने की तैयारी कर रहा है। वक्फ की संपत्तियों का एकीकृत यूपी के समय डिटेल एकत्र की गई थी, उसके बाद से सर्वे नहीं हुआ है।
राज्य में वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराने की तैयारी है। इससे पूर्व एकीकृत यूपी में वर्ष-1984 में जानकारी को जुटाया गया था। यह सर्वे का काम जिला प्रशासन के माध्यम से होगा। प्रदेश के चार जिलों देहरादून, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले की 27 तहसील में से 20 में वक्फ की संपत्ति है।
इसमें अधिकांश सुन्नी समुदाय की हैं। इन संपत्तियों से एक करोड़ की आय होती है। अब शासन राज्य में वक्फ संपत्तियों का सर्वे कराने और मैपिंग कराने की तैयारी कर रहा है। वक्फ की संपत्तियों का एकीकृत यूपी के समय डिटेल एकत्र की गई थी, उसके बाद से सर्वे नहीं हुआ है।
शासन के अधिकारियों के अनुसार अब वक्फ की संपत्तियों का सर्वे कराने के साथ कई डिटेल एकत्र करने का फैसला किया है। मौजूदा संपत्तियों का स्वरूप क्या है, इसमें भवन और भूमि कितनी है इसका क्षेत्रफल कितना है, किसी पर अतिक्रमण तो नहीं है। संपत्तियों का उपयोग किस कार्य में हो रहा है समेत अन्य बिंदुओं को देखा जाएगा। यह काम जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड,यूपी और एमपी सहित इन 10 राज्यों में बन रहे है झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट जारी,,,,,
उत्तराखंड मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को दिए सख्त निर्देश, जल्द से जल्द तैयार हो इन योजनाओं के प्रस्ताव,,,,,
उत्तराखंड औद्योगिक प्रस्तावों को निर्धारित समय सीमा में हो स्वीकृति एवं सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सेल्फ-सर्टिफिकेशन व्यवस्था लागू- मीता राजीव लोचन