उत्तराखंड में हुआ दर्दनाक हादसा 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीनो सवार युवकों की मौके पर हुई मौत,,,

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर रात कुंडा-दानकोट मार्ग पर हुआ, जब एक स्कूटी अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
मौके पर ही गई तीनों की जान
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने गहरी खाई में उतरकर शवों को बाहर निकाला और स्ट्रेचर की मदद से सड़क तक पहुंचाया। आधी रात के बाद तीनों मृतकों के शव जिला अस्पताल लाए गए।
मृतकों की पहचान हुई
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान की पुष्टि की है। मृतकों में शामिल हैं:
- अंकित (27) पुत्र प्रताप लाल, निवासी गुनियाल.
- टीटू (23) पुत्र राकेश लाल, निवासी कुंडा-दानकोट.
- संदीप (27), निवासी बरसील.
इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि स्कूटी के अनियंत्रित होने की वजह क्या थी।

More Stories
उत्तराखंड औद्योगिक प्रस्तावों को निर्धारित समय सीमा में हो स्वीकृति एवं सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सेल्फ-सर्टिफिकेशन व्यवस्था लागू- मीता राजीव लोचन
उत्तराखंड ऋषिकेश में MDDA ने की बड़ी कार्रवाई, अस्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को किया सील,,,,
उत्तराखंड देहरादून में भाड़े की भीड़ और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारे से दिखी कांग्रेसी रैली की असली हकीकत- महेंद्र भट्ट