“उत्तराखंड मौसम अपडेट” मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बन रही है बारिश की संभावना,,,,
देहरादून: प्रदेश में बढ़ती गर्मी के प्रकोप से लोगों को जल्द ही राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डी रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेशभर में एक मई से पांच छह मई तक हल्की से मध्यम वर्षा होगी, तो वही पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही साथ बर्फबारी होने के आसार बने हुए है।
रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज गति से आंधी तूफान को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि लगातार पांच दिनों तक बारिश होने से बढ़ते तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
आपको बता दें कि तीन दिनों पहले तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा था जो अब 35 डिग्री तक रह रहा है। लेकिन कल से तापमान में ओर भी गिरावट आ जाएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।


More Stories
उत्तराखंड में यहाँ 576 वर्ग इंच के गड्ढे से करवाई जा रही थी हाईटेक नकल, देहरादून मे STF ने नकल गिरोह का किया भंडाफोड़ 02 आरोपी गिरफ्तार,,,,
उत्तराखंड देहरादून में सब रजिस्ट्रार सस्पेंड, करोड़ों की स्टांप चोरी और फर्जी कर्मचारी से काम कराने पर शासन ने लिया बड़ा एक्शन,,,,,
उत्तराखंड गैंगस्टर विक्रम शर्मा के शूटरों की हुई पहचान, हरिद्वार के होटल की फुटेज वायरल, कई दिन से रेकी कर रहे थे शूटर,,,,,