उत्तराखंड मौसम अपडेट, 8–9 दिसंबर को एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम जल्द बनेंगे बारिश के साथ आसार,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड में इस बार नवंबर महीना पूरी तरह सूखा गुजर गया, जिसके चलते मैदानी से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक मौसम में असामान्य बदलाव देखने को मिला। बारिश न होने से हवा में नमी बेहद कम हो गई और तापमान सामान्य से नीचे आने लगा। इसी के असर के साथ दिसंबर की शुरुआत होते ही मौसम अब करवट लेने लगा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ जमने की स्थिति बन सकती है।
अन्य जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं और कोहरा सुबह–शाम की मुश्किलें बढ़ाएंगे।
आठ दिसंबर को भी पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब होने के संकेत हैं, जबकि नौ से 12 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम फिर शुष्क रहने के आसार हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर में बारिश न होने से इस बार दिसंबर का तापमान और भी अधिक गिर सकता है, जिससे ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

More Stories
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन मंगलवार दिनांक 24/02/2026
उत्तराखंड सिल्वर सिटी मॉल शूटआउट: विक्रम शर्मा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, छह फरार आरोपियों पर इनाम घोषित,,,,,
उत्तराखंड सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए होंगी एसओपी तैयार- पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) उत्तराखंड