उत्तराखंड मौसम विभाग ने पहाड़ों पर तेज बारिश का येलो अलर्ट किया जारी, मैदान में सताएगी गर्मी, प्रदेश में 46 मार्ग बंद,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज (शनिवार) देहरादून, चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अन्य जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 जुलाई तक राज्यभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में, इसके अलावा तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
राज्य में एक बार्डर रोड समेत 46 मार्ग बंद
राज्य में बारिश और भूस्खलन के चलते एक बार्डर रोड समेत 46 मार्ग बंद हैं। सबसे अधिक मार्ग उत्तरकाशी जिले में 11 बंद है। पिथौरागढ़ जिले में मिलम- मुनस्यारी बार्डर रोड समेत नौ मार्ग बंद है। इसके अलावा अल्मोड़ा तीन, चमोली आठ, देहरादून में पांच सड़क बंद है। इसके अलावा बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग में दो- दो मार्ग बंद हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और हरिद्वार जिले की स्थिति ठीक है, यहां पर कोई भी रास्ता बंद नहीं है।

More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,