उत्तराखंड रक्षाबंधन पर धामी सरकार का बहनों को तोहफा, रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में बहनों की यात्रा बिलकुल फ्री,,,
देहरादून: नौ अगस्त पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने जाने के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम ने आदेश जारी कर दिया है।
निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गत वर्ष की भांति इस साल भी सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का फैसला लिया गया है। इसके तहत पूरी तरह से यात्रा निशुल्क रहेगी।
इस पर आने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति शासन के स्तर से की जाएगी। यात्रा के दौरान उन्होंने सभी परिचालकों को ई-टिकट मशीन या लाॅग बुक में कहां से कहां तक लिखकर धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित करना होगा। इसकी जानकारी मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय को भेजनी होगी।


More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,