उत्तराखंड रजत जयंती आयोज़न पर राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने एक लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना, तैयारियां जोरो पर,,,
देहरादून: नौ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बीच यहां एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। वह करीब ढाई घंटे दून में रहेंगे
एफआरआई में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बीच यहां एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम के लिए यहां राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली गैलरी और कई अन्य सजावट की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह करीब 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहां से सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) आएंगे। वहीं से भीतर एफआरआई में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब 1:15 बजे तक रहेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वह लौट जाएंगे।


More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,