उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर अब विकास प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली विशेष प्रदर्शनी,,,,
देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह के उपलक्ष्य में, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई.), देहरादून में राज्य के विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है।
सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि यह प्रदर्शनी 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत स्टॉलों के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया गया है। उन्होंने ने आम नागरिकों, और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें।


More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,