उत्तराखंड लंबें इंतजार के बाद 8 दिसंबर से प्रदेश के इन क्षेत्रों में बन रहे हैं बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आठ और नौ दिसंबर को प्रदेशभर में हल्की बारिश और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। साल 2022 में दिसंबर में तापमान 27 डिग्री से ऊपर गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि आठ और नौ दिसंबर को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना है और 2500 मीटर ऊंचाई से ऊपर बारिश हो सकती है।


More Stories
उत्तराखंड क्रिसमस और नए साल के लिए यातायात प्लान लागु, गूगल मैप पर भी रूट डायवर्जन अपडेट कराएगी उत्तराखंड पुलिस,,,,,,
उत्तराखंड में गृह मंत्रालय ने शुरू की प्रदेश की दो बहुद्देशीय परियोजनाओं की निगरानी, जल्द मिल सकती है स्वीकृतियां,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशासन पर उत्कृष्टता के लिए बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान से किया सम्मानित,,,,