उत्तराखंड विमान में बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, आनंद आनंद में पैसेंजरों को उतार कर ली गई पूरे विमान की तलाशी,,,,,,

देहरादून- जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई।
देहरादून एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ को ट्विटर हैंडल पर एलाइंस एयर के विमान में बम मिलने की सूचना मिली। यह फ्लाइट शाम करीब 4:30 बजे अमृतसर से देहरादून पहुंची थी। इस फ्लाइट के देहरादून पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसे घेर लिया।
आनन-फानन सभी 32 पैसेंजर को नीचे उतरा गया। जिसके बाद विमान को एक वाहन से खींचकर एयरपोर्ट टर्मिनल से लगभग तीन किलोमीटर दूर रनवे की शुरुआत में ले जाया गया। जहां सीआईएफ, उत्तराखंड पुलिस और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया। इस दौरान एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।
देहरादून एयरपोर्ट पर जिस वक्त एलाइंस एयर के विमान में बम की सूचना मिली। उस वक्त अन्य शहरों की फ्लाइट्स को देहरादून आना था, लेकिन इन फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर जीरो जोन कर दिया गया। वहीं एयरपोर्ट पर यात्रियों को भी अंदर ही रोक दिया गया।

More Stories
उत्तराखंड “जन-जन की सरकार – जन-जन के द्वार” अभियान के तहत श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित “मुख्य सेवक की चौपाल” मे धामी ने सुनी जन समस्याएं,,,
उत्तराखंड नवनियुक्त SSP नवनीत सिंह ने जीओ व एसओ के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक मे जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर,,,,
उत्तराखंड में जल्द फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने बताया प्रदेश के कई जिलों में बन रहे है बारिश और बर्फबारी के आसार,,,,