उत्तराखंड सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश में लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून,,,,,

देहरादून- उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के दिन 9 नवंबर से समान नागरिक संहिता कानून लागू होगा। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। राज्य सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों को वापस बुलाकर यहां उद्योगों की स्थापना कर रोजगार सृजन में उनका सहयोग लेगी। सीएम धामी ने कहा कि हमारी सरकार पलायन को रोकने के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के दिन नौ नवंबर से राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू होगा। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश में श्रेष्ठ राज्य बनाने को हमारी सरकार प्रतिबद्ध है इसके लिए हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
9 नवंबर से राज्य में होगा समान नागरिक संहिता कानून लागू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस के दिन नौ नवंबर से राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू होगा। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश में श्रेष्ठ राज्य बनाने को हमारी सरकार प्रतिबद्ध है इसके लिए हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
रोजगार और उद्योगों की स्थापना के नए अवसर सृजित कर रही उत्तराखंड सरकार
उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर से पूर्व आओ अपने गांव वापस आओ थीम पर प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कहा कि सरकार राज्य में रोजगार और उद्योगों की स्थापना के नए अवसर सृजित कर रही है।
प्रवासी उत्तराखंडियों को वापस बुलाकर यहां रोजगार सृजन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पलायन को रोकने के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। सरकार ने विधानसभा सभा में विधेयक लाकर उत्तराखंड की महिलाओं के हित के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।

More Stories
उत्तराखंड शिवरात्रि पर तय हुई श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे बाबा बर्फानी के दरबार,,,,,
उत्तराखंड में यहाँ अग्निवीर पास बेरोजगार युवक निकला बैटरी चोर, हल्द्वानी में ट्रकों और गाड़ियों की बैटरी चुराने वाला गैंग गिरफ्तार,,,,,,
उत्तराखंड में माल रोड मसूरी पर 54 गोल्फ कार्ट की तैयारी, हर 2 रिक्शे वालों के हवाले किया जायेगा 1 गोल्फ कार्ट,,,,,