February 12, 2026

उत्तराखंड स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों हेतु हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित,,,,

उत्तराखंड स्वस्थ पत्रकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान
हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों हेतु हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित,,,

हल्द्वानी: पत्रकारों की व्यस्त और अनियमित जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से किया गया।
शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल एवं संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया तथा उपस्थित पत्रकारों से संवाद भी किया।

 

🟢 स्वस्थ पत्रकारिता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला : जिलाधिकारी
इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि
“स्वस्थ पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक मीडिया शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए समाज को जागरूक करता है। राज्य सरकार मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।”
🟢 आधुनिक जांच सुविधाएं रहीं उपलब्ध
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित इस शिविर में पत्रकारों एवं उनके परिजनों को अनेक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिनमें प्रमुख रूप से—
एक्स-रे
ईसीजी
ब्लड प्रेशर
शुगर जांच
थायराइड जांच
विभिन्न प्रकार की रक्त जांच
शामिल रहीं। जांच के उपरांत आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

 

🟢 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें—
डॉ. आर.एस. कुंवर (फिजिशियन)
डॉ. सुधांशु सिंह (हृदय रोग विशेषज्ञ)
डॉ. पी.एस. खोलिया (हड्डी रोग विशेषज्ञ)
डॉ. अनीता पवार (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
डॉ. विजय (नेत्र रोग विशेषज्ञ)
डॉ. दीप्ति (दंत रोग विशेषज्ञ)
दीपा सुनारी (फार्मासिस्ट)
सहित मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
100 से अधिक पत्रकारों व परिजनों ने लिया लाभ
इस स्वास्थ्य शिविर में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 100 से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

Share