उत्तराखंड हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, कार–ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत, 4 गंभीर घायल,,,,,

हरिद्वार: रविवार को हरिद्वार–लक्सर मार्ग पर कटारपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान विकास कुमार निवासी फेरूपुर (कार चालक), चरण सिंह निवासी कलियर रुड़की और आस मुहम्मद निवासी नसीरपुर खुर्द लक्सर (ई-रिक्शा चालक) के रूप में हुई है। चार अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।
पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा दोनों वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

More Stories
उत्तराखंड में यहाँ दर्दनाक सड़क हादसे मै बारात से लौट रहे पति पत्नी की गाड़ी खाई में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर,,,,
उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय घटना के विरोध में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने किया दो दिवसीय कार्यबहिष्कार, 23-24 फरवरी को प्रदेश मे होगा आंदोलन,,,
उत्तराखंड शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी विधायक उमेश शर्मा “काऊ” से होगा जवाब तलब- BJP (उत्तराखंड)