हरिद्वार: हरिद्वार जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर पूरे जिले में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
पुलिस द्वारा जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग की जा रही है। बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों एवं कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। यह कदम न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
उत्तराखंड सिल्वर सिटी मॉल शूटआउट: विक्रम शर्मा हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, छह फरार आरोपियों पर इनाम घोषित,,,,,
उत्तराखंड सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए होंगी एसओपी तैयार- पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों व जनप्रतिनिधियों संग सुना ‘मन की बात’, AI, अंगदान और डिजिटल सुरक्षा पर दिया जागरूकता का संदेश,,,.