February 23, 2026

कोतवाली रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलमीरा की चाबी बनाने के बहाने ज्वैलरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार,,,,

कोतवाली रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अलमीरा की चाबी बनाने के बहाने ज्वैलरी चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार,,,,


हरिद्वार। शिवालिक नगर क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर घर की अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले शातिर कारीगर को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक सोने की अंगूठी बरामद की गई है, जबकि उसका साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 फरवरी 2026 को वादी संदीप धीमान पुत्र स्व. राधेश्याम धीमान निवासी Q-64 शिवालिक नगर, रानीपुर ने कोतवाली रानीपुर में शिकायत दर्ज कराई कि दोपहर के समय उनकी बुजुर्ग माताजी ने घर की गोदरेज अलमारी की चाबी बनवाने के लिए दो व्यक्तियों को बुलाया था। दोनों आरोपियों ने चाबी बनाने का बहाना बनाकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।
इस संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर व सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र के आधार पर लगातार दबिश देते हुए दिनांक 20 फरवरी 2026 को आरोपी गोविंद छाबड़ा को उसके घर जिला धार, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक पीली धातु की अंगूठी बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी गोविंद छाबड़ा ने बताया कि वह अपने साले के साथ मध्य प्रदेश से हरिद्वार आया था और शिवालिक नगर स्थित घर में चाबी बनाने के बहाने अलमारी से ज्वैलरी चोरी कर दोनों वापस मध्य प्रदेश लौट गए। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद अंगूठी के अलावा शेष आभूषण उसके साले के पास हैं।
जब पुलिस टीम ने उसके साले के घर पर दबिश दी तो वह छापेमारी की भनक लगते ही परिवार सहित घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। उसकी तलाश लगातार जारी है। मामले में धारा 317(2), 332(ग), 334(1), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 पकड़ा गया आरोपी
गोविंद छाबड़ा पुत्र दलबीर छाबड़ा, निवासी ग्राम बारिया, थाना गंधवानी, जिला धार (मध्य प्रदेश), उम्र 25 वर्ष।
बरामदगी:
एक पीली धातु की अंगूठी।

🟢 पुलिस टीम (रानीपुर)
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा
उप निरीक्षक विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट)
कांस्टेबल दीप गौड
कांस्टेबल गंभीर तोमर
कांस्टेबल सुमन डोबाल
🟢 सीआईयू टीम
निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट (प्रभारी)
कांस्टेबल वसीम

Share