February 27, 2026

देश दुनिया- 1 अप्रैल 2026 से देशभर में अनिवार्य होगा E20 और RON 95 पेट्रोल आदेश जारी – पेट्रोलियम मंत्रालय,,,,,,

देश दुनिया- 1 अप्रैल 2026 से देशभर में अनिवार्य होगा E20 और RON 95 पेट्रोल आदेश जारी – पेट्रोलियम मंत्रालय,,,,,,


नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वाहनों के इंजन की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित (E20) तथा न्यूनतम रिसर्च ऑक्टेन नंबर (RON) 95 वाला पेट्रोल बेचना अनिवार्य कर दिया गया है।
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा 17 फरवरी को जारी एक सर्कुलर के अनुसार, सभी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप E20 पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। यह आदेश देशभर में समान रूप से लागू होगा।
सरकार का कहना है कि RON 95 पेट्रोल का उपयोग करने से वाहनों के इंजन में नॉकिंग (झटका) की समस्या कम होगी और इंजन को संभावित नुकसान से बचाया जा सकेगा। रिसर्च ऑक्टेन नंबर (RON) यह दर्शाता है कि पेट्रोल इंजन में कितनी प्रभावी ढंग से दहन करता है और झटकों से कितनी सुरक्षा प्रदान करता है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के इस निर्णय का उद्देश्य न केवल वाहनों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाना है, बल्कि जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाकर एथेनॉल मिश्रण को बढ़ावा देना भी है। इससे प्रदूषण में कमी आने के साथ-साथ किसानों को एथेनॉल उत्पादन से अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे।
तेल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयसीमा से पहले आवश्यक तकनीकी तैयारियां पूरी करें और सभी पेट्रोल पंपों पर E20 व RON 95 मानक वाला पेट्रोल उपलब्ध कराएं।
सरकार के इस कदम को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे ऑटोमोबाइल सेक्टर और उपभोक्ताओं दोनों को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

Share