February 23, 2026

पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर

उत्तराखंड पत्रकारिता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद्र शुक्ल के निधन से शोक की लहर, उत्तराखंड यूनिट ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि,,,,


देहरादून। अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चंद्र शुक्ल का शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके अचानक निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय शुक्ला जी न केवल एक वरिष्ठ पत्रकार थे, बल्कि कानपुर में एक प्रख्यात फौजदारी अधिवक्ता के रूप में भी उनकी अलग पहचान थी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा और युवा पत्रकारों को प्रोत्साहित करने में समर्पित किया। अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन को देशभर में विस्तार देने के लिए उन्होंने कई राज्यों का भ्रमण किया और संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया।
उनके निधन पर परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन के उत्तराखंड अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष/मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के सदस्य अमित शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजकमल गोयल, कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा, उपाध्यक्ष पूनम रानी, कैलाश चन्याल, सचिव सूर्यकांत बेलवाल, मनोज सिन्हा, रविन्द्र सिंह, सुशील त्यागी, अमित गुप्ता, उधम सिंह, श्रवण अरोड़ा, अंचल पंत, विकास झा, दिगम्बर उपाध्याय सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे।
इसके साथ ही देवभूमि पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री बीड़ी शर्मा, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय, प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महासचिव दीपक मिश्रा, तथा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से अविक्षित रमन, संजय रावल, अश्वनी अरोड़ा, रामेश्वर शर्मा, प्रदीप गर्ग, गौरव चक्रपाणी सहित अनेक पत्रकारों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक संदेशों में दिवंगत अखिलेश चंद्र शुक्ल को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके योगदान को याद किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Share