बाबा केदारनाथ धाम यात्रा हेतु एक घंटे के अंदर ही टिकट फुल, 22 जून तक बुक हुए हेली टिकट,,,,

देहरादून: दूसरे स्लॉट में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू की। जिसमें एक से 22 जून तक की यात्रा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से संचालित हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई।
चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने के लिए एक घंटे के भीतर एक से 22 जून तक की हेली टिकट फुल हो गई। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट को दोपहर 12 बजे खोला गया। एक बजे तक सभी टिकट बुक हो गई थी।
बुधवार को उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने दूसरे स्लॉट में केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू की। जिसमें एक से 22 जून तक की यात्रा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से संचालित हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। यूकाडा की रिपोर्ट के अनुसार कुल 6080 टिकटों की बुकिंग हुई है। जिसमें यात्रियों की संख्या 17264 है।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए सबसे ज्यादा मारामारी है। इसका अंदाजा टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग से लगाया जा सकता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट खुलते ही एक घंटे के भीतर ही फुल हो गई। बुकिंग करने वाले यात्री जब तक पेमेंट गेट-वे की प्रक्रिया तक पहुंचते तब तक टिकट बुक हो गया। ऐसे में उन्हें मायूस होना पड़ा। हेली टिकट न मिलने के कारण यात्रियों को अपना यात्रा प्लान बदलना पड़ रहा है।
यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया एक से 22 जून तक यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है। आगे की यात्रा के लिए जून माह में तीसरे स्लॉट की तिथि तय की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड औद्योगिक प्रस्तावों को निर्धारित समय सीमा में हो स्वीकृति एवं सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सेल्फ-सर्टिफिकेशन व्यवस्था लागू- मीता राजीव लोचन
उत्तराखंड ऋषिकेश में MDDA ने की बड़ी कार्रवाई, अस्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को किया सील,,,,
उत्तराखंड देहरादून में भाड़े की भीड़ और मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नारे से दिखी कांग्रेसी रैली की असली हकीकत- महेंद्र भट्ट