रउत्तराखंड, रक्षा निर्माणियों कॉ कॉरपोरेशन बनाम अस्तित्व की लड़ाई, कर्मचारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी,,,
देहरादून:देश की 41 रक्षा निर्माणियों को सात कॉरपोरेशन में बदलने के फैसले के विरोध में कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की घोषणा की है। अखिल भारतीय राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष गिरीश चंद्र उप्रेती ने देहरादून में हुई बैठक में बताया कि 10 सितम्बर से ब्लैक बैज, जनसभा, कैंडल मार्च और हस्ताक्षर अभियान जैसे चरणबद्ध आंदोलन किए जाएंगे।
कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें फिर से रक्षा मंत्रालय से जोड़ा जाए या मिलिट्री के सिविल कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उनका आरोप है कि कारखानों में मशीन, मैनपावर और कच्चे माल की भारी कमी है और अधिकारियों को अन्य विभागों में भेजा जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो रहा है।
यह आंदोलन सिर्फ कर्मचारियों का नहीं, बल्कि देश की आत्मनिर्भर रक्षा नीति और औद्योगिक विरासत को बचाने की लड़ाई बन चुका है।


More Stories
उत्तराखंड, इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले- नीरू गर्ग ITBP, मुख्तार मोहसिन NCRB और अरुण मोहन जोशी को मिली BSF में तैनाती,,,,
आज का भविष्यफल- क्यों कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शुक्रवार दिनांक 13/3/2026
उत्तराखंड के वन ग्रामों को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने के लिए हरीश रावत ने भरी हुंकार, ग्रामीणों के हक के लिए रामनगर में निकाली पैदल यात्रा,,,