February 24, 2026

सऊदी अरब में हुआ दर्दनाक हादसा, टैंकर से टकराई उमरा करने गए श्रद्धालुओं की बस, 40 से ज्यादा भारतीयों यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत,,,,,

सऊदी अरब में हुआ दर्दनाक हादसा, टैंकर से टकराई उमरा करने गए श्रद्धालुओं की बस, 40 से ज्यादा भारतीयों यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत,,,,,

दिल्ली: सऊदी अरब में उमरा यात्रा पर गए भारतीय श्रद्धालुओं के साथ तड़के एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई। यहां मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस की टक्कर एक डीज़ल टैंकर से हो गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।

यह हादसा इतना गंभीर था कि कम से कम 42 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह दुर्घटना भारतीय समयानुसार लगभग रात 1:30 बजे हुई, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। खबरों के अनुसार, मृतकों में अधिकांश हैदराबाद के रहने वाले थे, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

ये सभी लोग उमरा के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का से मदीना की धार्मिक यात्रा पर थे। हादसे के बाद बस पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

Share